मध्य प्रदेश राशन कार्ड: मध्य प्रदेश के जो निवासी अपने नया राशन कार्ड बनवाने की सोच रहे है या अपने पुराने राशन कार्ड का नवीनीकरण करवाना चाहते है तो वह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर बड़ी ही सरलता से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।आज हम आपको बताएगी कि आप मध्य प्रदेश नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है और आवेदन करने के लिए आपको किन किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी।
मध्य प्रदेश राशन कार्ड के प्रकार
मध्य प्रदेश राशन कार्ड को तीन भागो में बाँटा गया है और यह राशन कार्ड किन-किन परिवारों को दिए जाते है इसकी जानकारी हमने नीचे दी है।
- APL Ration Card – एपीएल राशन कार्ड राज्य के गरीबी रेखा से ऊपर उन परिवारों के लिए जारी किये गए है जाते है। जिनकी वार्षिक आय 10,000 रूपये से अधिक है। गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले परिवार APL राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- BPL Ration Card – बीपीएल राशन कार्ड मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे आते है और जिनकी वार्षिक आय 10,000 रूपये से कम होती है। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार अपने लिए बीपीएल राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- AAY Ration Card – अंत्योदय राशन कार्ड सरकार के द्वारा उन परिवारों के लिए जारी किये जाते है जो बहुत ही ज़्यादा गरीब है और जिनकी आय का कोई साधन नहीं होता है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड का उद्देश्य
आप लोग जानते है कि पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों में जाकर बहुत चक्कर लगाने पड़ते थे और बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और समय की भी बर्बादी होती थी। इसलिए इन सभी समस्याओ को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने Ration Card बनवाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है।
अब लोगो को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटना नहीं पड़ेगा और न ही किसी परशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस योजना के ज़रिये समय की भी बचत होगी। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से Online आवेदन कर सकते है।
मध्य प्रदेश राशन कार्ड के लाभ
- राशन कार्ड भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के रूप में कार्य करता है ।
- राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के लोग राशन की दुकान से रियायती दरों पर खाद्य पदार्थ जैसे गेहू, चावल, चीनी, केरोसिन, दाल आदि प्राप्त कर सकते है।
- Ration Card के ज़रिये आप जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, स्कूल में दाखिले हेतु इस्तेमाल कर सकते है।
- पेंशन योजना के आवेदन के लिए भी उपयोग कर सकते है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश मुफ़्त राशन कार्ड कैसे बनवायें
मध्य प्रदेश राशन कार्ड के दस्तावेज़
- इस योजना में प्रदेश का स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकता है।
- आवेदक का आधार कार्ड
- परिवार के सभी सदस्य का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- पत्र व्यवहार का पता
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मध्यप्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें
मध्य प्रदेश के जो लाभार्थी अपना नया राशन कार्ड बनवाना चाहते है तो वह नीचे दिए गए चारणों को फॉलो करे।
- सर्वप्रथम आवेदक को एमपी समग्र पोर्टल पर जाना होगा। Official Website पर जाने के बाद आपको Samgra ID बनानी होगी।
- अब अपने सभी परिवार के सदस्यों को ऐड करना होगा।इसके बाद आपको नए समग्र BPL कार्ड बनवाने के लिए आप बीपीएल परिवार पंजीकरण एवम प्रबंधन प्रणाली की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको “समग्र बीपीएल परिवार हेतु ऑनलाइन आवेदन करें” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा। जिस पर आपको समग्र आईडी और कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसके बाद आपको Go के बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर इसके नीचे आपको अपने जिला का नाम, निकाय क्षेत्र, गांव या मोहल्ला आदि जानकारी भरनी होगी। फिर आपको नीचे “क्या आप बीपीएल के लिए आवेदन करना चाहते है” के Box में सही का निशान लगाना होगा।
- इसके बाद आपके समाने एक फॉर्म खुल जायेगा। इस पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी। फिर नीचे आवेदन करे के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आप आवेदन कर सकते है।
पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको “MP State Food Security Portal” की सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको समग्र User Name, Password तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
अपने परिवार की बीपीएल स्थिति जाने
- जो लाभार्थी अपने परिवार की बीपीएल स्थिति देखना चाहते है वो वह नीचे दिए गए चारणों को फॉलो करे।
- सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की Official Website [http://samagra.gov.in/] पर जाना होगा। इस पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको बीपीएल पोर्टल का सेक्शन दिखाई देगा आपको इस सेक्शन में से परिवार की बीपीएल स्थिति जाने का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको पूछी गयी समस्त जानकारी को सावधानी पूर्वक भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा। सर्च के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने परिवार की बीपीएल स्थिति आ जाएगी।
अपनी उचित मूल्य की दुकान खोजने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको “MP State Food Security Portal” की सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान खोजें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज आएगा जिस पर आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको शो रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने उचित मूल्य की दुकान की जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों की सूची देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको “MP State Food Security Portal” की सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपने परिवार सदस्यों की सूची देखें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल पर आएगा जिसमें आपको अपनी समग्र आईडी एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको परिवार के सदस्यों की सूची के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने परिवार के सदस्यों की सूची आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
योजना से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर
पेंशन योजनाओं, परिवार कार्ड से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कृपया ईमेल करें : mdcmsssm@gmail.com
पता :- सामाजिक न्याय संचालन ऑफिस 1250, तुलसी नगर भोपाल (मध्यप्रदेश)
फोन नम्बर :- 0755- 2558391
फैक्स नम्बर :- 2552665
मध्य प्रदेश राशन कार्ड से सम्बंधित सवाल-जवाब
1. मध्य प्रदेश में राशन कार्ड कैसे बनवाएं ?
राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए समग्र पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट [https://samagra.gov.in] पर जा सकते हैं।
2. मध्य प्रदेश का राशन कार्ड कैसे देखें ?
लाभार्थी सबसे पहले राशन मित्र की आधिकारिक वेबसाइट [https://rationmitra.nic.in] पर जाएं। वेबसाइट के खुलने पर आपको राशन कार्ड से सम्बंधित बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे, लेकिन अगर आपको नई लिस्ट में अपना नाम देखना है तो आपको “वर्तमान लाभार्थी परिवार” पर क्लिक करना होगा।
3. MP Online में राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?
सबसे पहले लाभार्थी सबसे राशन मित्र की आधिकारिक वेबसाइट [https://rationmitra.nic.in] पर जाएं और उपयुक्त जानकारी देकर राशन कार्ड कर सकते हैं।
4. राशन कार्ड किसके नाम से है कैसे चेक करें ?
राशन कार्ड किसके नाम पर है यह चेक करने के लिए, इसकी वेबसाइट [https://nfsa.gov.in] पर जाये। फिर Ration Card के अंदर “Ration Card Details On State Portals”ऑप्शन को चुने। फिर अपने राज्य और जिले के नाम को चुने। फिर show के बटन को चुने।
5. किसी राशन कार्ड का नंबर कैसे पता लगा सकते हैं ?
यदि आप राशन कार्ड का नंबर पता लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट [https://nfsa.gov.in] में जाना होगा।
निष्कर्ष
अगर आप “मध्य प्रदेश राशन कार्ड” से जुड़ी कोई अन्य जानकारी पाना चाहते हैं या कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि उन्हें भी फायदा मिले।