रेलवे लोको पायलट की तैयारी कैसे करें: How to Preparation for Railway Loco Pilot

How to Preparation for Railway Loco Pilot 2025: भारतीय रेलवे देश की जीवनरेखा मानी जाती है, जो रोज़ाना करोड़ों यात्रियों और हज़ारों टन माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने का कार्य करती है। इस विशाल प्रणाली के सुचारु संचालन में अनेक विभागों की भूमिका होती है, लेकिन इन सबके बीच लोको पायलट की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। लोको पायलट वह व्यक्ति होता है जो ट्रेन को सुरक्षित, समयबद्ध और कुशलता से गंतव्य तक पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाता है। यह पद न केवल तकनीकी ज्ञान की मांग करता है, बल्कि उच्च स्तर की सतर्कता, जिम्मेदारी और निर्णय क्षमता भी आवश्यक होती है।

रेलवे लोको पायलट क्या होता है (What is Loco Pilot)

लोको पायलट का कार्य केवल ट्रेन चलाना नहीं है, बल्कि इंजन की तकनीकी जाँच, सिग्नल का पालन, सुरक्षा नियमों का पालन, और आपात स्थिति में तत्काल निर्णय लेने जैसी अनेक जिम्मेदारियाँ भी उसमें शामिल हैं। इसलिए, यह पद भारतीय रेलवे की रीढ़ की हड्डी के समान है, जो पूरे सिस्टम को मजबूती से चलाता है। लोको पायलट बनना न केवल एक सरकारी नौकरी पाने का माध्यम है, बल्कि यह गर्व और सेवा से जुड़ा एक कर्तव्य भी है।

How to Preparation for Railway Loco Pilot

लोको पायलट के लिए जरूरी योग्यताएँ (Eligibility Criteria of Loco Pilot)

  • 10वीं पास (Matriculation) या समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से।
  • साथ में ITI (Industrial Training Institute) से किसी मान्यता प्राप्त ट्रेड में सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
  1. Electrician
  2. Fitter
  3. Mechanic Diesel
  4. Mechanic Motor Vehicle
  5. Turner
  6. Instrument Mechanic
  7. Wireman
  8. Electronics Mechanic या फिर
  9. डिप्लोमा/डिग्री (Mechanical, Electrical, Electronics, Automobiles) भी मान्य होती है।

लोको पायलट के लिए आयु सीमा (Age Limit of Loco Pilot)

  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र: 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को आयु में छूट:
  • OBC: +3 वर्ष
  • SC/ST: +5 वर्ष
  • PwD: +10 वर्ष तक

लोको पायलट के लिए राष्ट्रीयता (Nationality of Loco Pilot)

  • अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • नेपाल, भूटान या शरणार्थी (यदि भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हों) भी पात्र हो सकते हैं।

लोको पायलट के लिए शारीरिक योग्यता (Medical Fitness of Loco Pilot)

लोको पायलट की पोस्ट में उत्कृष्ट स्वास्थ्य ज़रूरी है क्योंकि यह नौकरी मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण होती है। लोको पायलट के लिए आँखों की दृष्टि, रंग पहचानने की क्षमता और सामान्य स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए।

  • बिना चश्मे के अच्छा देखने की क्षमता।
  • दोनों आँखों में 6/6 या 6/9 Vision
  • रंग पहचानने की क्षमता (Color Vision) आवश्यक है।
  • नाइट विजन भी सामान्य होना चाहिए।
  • अन्य मेडिकल टेस्ट: हृदय, रक्तचाप, सुनने की क्षमता आदि की भी जाँच होती है।

लोको पायलट के लिए अन्य आवश्यक गुण (Other Important Role of Loco Pilot)

  • फोकस और सतर्कता (Alertness)
  • अच्छे रिफ्लेक्सेस फास्ट डिसीजन मेकिंग
  • लंबे समय तक एकाग्रता बनाए रखने की क्षमता
  • मशीन और उपकरणों की बेसिक समझ
  • तकनीकी ज्ञान (ITI या डिप्लोमा)
  • अच्छा स्वास्थ्य और दृष्टि उत्तम होना

यह भी पढें: SSC CGL की तैयारी कैसे करें

लोको पायलट का क्या कार्य है (Work of Loco Pilot)

लोको पायलट (Loco Pilot) भारतीय रेल का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पद होता है। इसे आम भाषा में “रेल का ड्राइवर” भी कहा जाता है, लेकिन इसका कार्य केवल ट्रेन चलाना ही नहीं होता, बल्कि इसमें बहुत सी जिम्मेदारियाँ और तकनीकी कौशल की आवश्यकता होती है। लोको पायलट का मुख्य कार्य निम्नलिखित है:

  1. ट्रेन को सुरक्षित रूप से चलाना: लोको पायलट का सबसे प्रमुख कार्य है ट्रेन को समय पर और सुरक्षित ढंग से एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पहुँचाना। इसके लिए उन्हें संकेतों (signals) और स्पीड लिमिट्स का सही पालन करना होता है।
  2. इंजन की जांच (Pre-departure Check): लोको पायलट ट्रेन शुरू करने से पहले इंजन की तकनीकी जांच करता है। ब्रेक्स, हेडलाइट्स, एयर प्रेशर, और अन्य सिस्टम्स की फंक्शनल स्थिति देखता है।
  3. सहायक लोको पायलट (ALP) के साथ तालमेल: एक टीम की तरह काम करते हुए लोको पायलट और ALP आपस में कम्युनिकेशन बनाए रखते हैं। ALP, लोको पायलट की सहायता करता है जैसे सिग्नल देखना, ब्रेक लगाना या मैन्युअल नियंत्रण में मदद करना।
  4. सिग्नल और ट्रैक की निगरानी: चलते समय सभी रेलवे सिग्नल्स और संकेतों पर निगरानी रखना जरूरी होता है। अगर ट्रैक पर कोई दिक्कत हो (जैसे जानवर, मलबा, या कोई रुकावट), तो उसे तुरंत रिपोर्ट करना होता है।
  5. आपातकालीन स्थिति में निर्णय लेना: लोको पायलट को ट्रेन में किसी भी तकनीकी खराबी या आपातकालीन स्थिति (Emergency) में तत्काल और सही निर्णय लेना होता है। जैसे कि अचानक ब्रेक लगाना, स्टेशन मास्टर से संपर्क करना आदि।
  6. लॉगबुक और रिपोर्ट भरना: हर यात्रा के बाद लोको पायलट को एक रिपोर्ट (Log Book) भरनी होती है जिसमें ईंधन की खपत, स्पीड, रुकावटें, आदि का ब्यौरा होता है।

लोको पायलट के प्रकार (Types of Loco Pilot)

  1. Assistant Loco Pilot (ALP): ट्रेन को चलाने में मुख्य भूमिका लोको पायलट की होती है। यह ट्रैन ओपरेटिंग का शुरुआती पद होता है।
  2. Senior Loco Pilot (SLP): अनुभव बढ़ने पर ALP को प्रमोट करके SLP बनाया जाता है। ट्रेन चलाने की अधिक ज़िम्मेदारी मिलती है।
  3. Loco Inspector/Loco Supervisor: जो लोको पायलट्स को ट्रेनिंग देते हैं और उनके कार्य की निगरानी करते हैं।

लोको पायलट की सैलरी (Salary of Loco Pilot)

भारतीय रेलवे में लोको पायलट (Loco Pilot) की सैलरी उनके पद, अनुभव और ड्यूटी के प्रकार के आधार पर मिलती है। लोको पायलट की अनुमानित सैलरी और भत्तों का विवरण नीचे विभिन्न स्तरों पर प्रस्तुत किया गया है:

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की सैलरी

  • मूल वेतन: ₹19,900 (7वें वेतन आयोग के अनुसार, ग्रेड पे लेवल-2)
  • कुल सैलरी (भत्तों सहित): ₹30,000 से ₹50,000 प्रति माह
  • भत्ते: महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA), रनिंग अलाउंस, नाइट ड्यूटी अलाउंस, ओवरटाइम आदि।

सीनियर लोको पायलट (SLP) की सैलरी

  • अनुभव: ALP के रूप में कुछ वर्षों की सेवा के बाद पदोन्नति
  • कुल सैलरी: ₹50,000 से ₹70,000 प्रति माह (भत्तों सहित)

मुख्य लोको पायलट/ट्रेन पायलट की सैलरी

  • अनुभव: कई वर्षों की सेवा और उच्च जिम्मेदारियाँ
  • कुल सैलरी: ₹60,000 से ₹1,00,000+ प्रति माह (भत्तों सहित)

लोको पायलट के प्रमुख भत्ते और सुविधाएँ (Allowance And Facilities of Loco Pilot)

  1. रनिंग अलाउंस: ट्रेन द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर अतिरिक्त भुगतान।
  2. नाइट ड्यूटी अलाउंस: रात की शिफ्ट में कार्य करने पर अतिरिक्त राशि।
  3. ओवरटाइम: निर्धारित समय से अधिक कार्य करने पर अतिरिक्त भुगतान।
  4. अन्य सुविधाएँ: मेडिकल सुविधा, पेंशन, यात्रा रियायतें, UMID कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा आदि।

लोको पायलट की कैसे करें तैयारी (How to Preparation for Loco Pilot)

RRB Assistant Loco Pilot की परीक्षा दो चरणों में होती है:

CBT Stage-1 (Computer Based Test)

  • कुल प्रश्न: 75
  • समय: 60 मिनट
  • विषय: Mathematics, General Intelligence & Reasoning, General Science, General Awareness & Current Affairs
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3

CBT Stage-2 (Computer Based Test)

इसमें दो भाग होते हैं:

  • Part A: गणित, सामान्य बुद्धि, विज्ञान और करेंट अफेयर्स
  • प्रश्न: 100 | समय: 90 मिनट
  • Part B: संबंधित ट्रेड का प्रश्न (जैसे Electrician, Fitter, आदि ITI आधारित)
  • कुल प्रश्न: 75 | कुल समय: 60 मिनट
  • यह केवल Qualifying होता है (केवल 35% अंक ज़रूरी)

लोको पायलट की तैयारी की रणनीति (Stretgy for Loco Pilot)

गणित (Mathematics)

  • महत्वपूर्ण टॉपिक्स: प्रतिशत, अनुपात-समानुपात, समय-कार्य, पाइप-टंकी, समय-दूरी, साधारण/चक्रवृद्धि ब्याज, औसत, HCF/LCM, गणितीय समीकरण
  • टिप्स: प्रतिदिन 10–15 सवाल टॉपिक्स वाइज हल करो। महत्वपूर्ण ट्रिक और शॉर्टकट याद करो। पिछले साल के प्रश्न हल करो।

रीजनिंग (Reasoning)

  • टॉपिक्स: सीरीज, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा ज्ञान, पजल्स, कैलेंडर, घड़ी
  • टिप्स: पजल्स और सीरीज पर ज़्यादा प्रैक्टिस करो। समय सीमा में हल करने का अभ्यास करो

सामान्य विज्ञान (General Science)

  • टॉपिक्स: फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (10वीं स्तर तक)
  • बुक: NCERT (कक्षा 6-10)। Lucent General Science

करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान

  • करंट अफेयर्स: पिछले 6–8 महीने की समसामयिक करंट अफेयर्स जरूर पढ़ें।
  • स्टेटिक GK: भारत के राज्य, राजधानी, नदियाँ, पर्वत, खेल, पुरस्कार, वैज्ञानिक आविष्कार इत्यादि।

टेक्निकल ट्रेड (Stage-2 Part B)

  • यदि आपने ITI किया है तो अपने ट्रेड (जैसे Fitter, Electrician, Mechanic) की किताबें पढ़ो।
  • महत्वपूर्ण बुक्स: Arihant या Kiran की “RRB ALP Technician” बुक्स। NCVT या SCVT के पुराने पेपर

महत्वपूर्ण बुक्स और अभ्यास सामग्री (Best Books & Resources)

  • Maths & Reasoning: R.S. Aggarwal, Fast Track Arithmetic
  • General Science: Lucent GK, NCERT 6–10
  • Current Affairs: Monthly Magazine (like Pratiyogita Darpan,Affairs Cloud)
  • Mock Tests: Testbook, Adda247, GradeUp Apps

समय सारणी सुझाव (Suggested Time Table)

  1. सुबह 6-7: करंट अफेयर्स और समाचार पत्र पढें।
  2. सुबह 8-10: गणित का अभ्यास करें।
  3. दोपहर 12-1: सामान्य विज्ञान पढ़ें।
  4. शाम 4-5: रीजनिंग की प्रैक्टिस करें।
  5. रात 8-9: Mock Test या पुराने प्रश्न हल करें।

अन्य महत्वपूर्ण सुझाव (Other Suggestions)

  • हर दिन महत्वपूर्ण विषयों का Revision करो।
  • गलतियों से सीखो – मॉक टेस्ट के बाद एनालिसिस करो।
  • ऑनलाइन ग्रुप्स जॉइन करो जहाँ doubts पूछ सकते हो।
  • मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहो – नींद और डाइट का ध्यान रखो।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Official Website: Link

निष्कर्ष (Conclusion)

हमने आपको इस आर्टिकल मे “Loco Pilot” के बारे मे विस्तार से बताया ताकि आप सभी जल्द से जल्द इसमे आवेदन कर सकें और नौकरी प्राप्त कर सकें। इसी के साथ हमें आपसे यह उम्मीद है कि, आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होेगा। जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी फायदा मिल सके।

Leave a Comment