उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड योजना: आज मैं आपके लिए एक महत्वपूर्ण योजना “उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड योजना” के बारे में बात करूंगा जो कि उत्तर प्रदेश सरकार की है। यदि आप भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं और अत्यन्त गरीब व शोषित वर्ग से सम्बंधित हैं। इनकी कार्यदशाओं में सुधार व इन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्रमिक पंजीकरण कराया जा रहा है। शासन द्वारा विभाग का गठन कर उन्हें विभिन्न आर्थिक सहायता के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड क्या है
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने प्रदेशवासियों को अनेक लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जाता रहा है।
इसी के साथ श्रमिक विभाग (Labor Department) द्वारा राज्य के श्रम श्रेणी के परिवारों के लिए श्रमिक पंजीकरण कराया जा रहा है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं तो आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा।

उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड योजना का उद्देश्य
- इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य के वे सभी लोग जिन्हें अपने दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और वे कमजोर वर्ग में आते हैं। श्रम पंजीकरण की प्रक्रिया के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे वर्ग के लोग आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
- ऐसे दैनिक मजदूर जिन्हें जीवन यापन के लिए काम करना पड़ता है या ऐसे वर्ग जो किसी निर्माण कार्य के क्षेत्र में हैं। राज्य श्रम पंजीकरण योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिक और श्रमिक वर्ग के अंतर्गत आने वाले लोगों और उनके बच्चों को उत्तर प्रदेश के श्रम से जोड़ा जाता है।
- सभी सरकारी योजनाओं और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सभी श्रमिक वर्ग अपना पंजीकरण कराकर श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं और इस कार्ड की सहायता से वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड योजना के लिए योग्यता
- इस योजना में लाभार्थी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिये।
- लाभार्थी ने कम से कम 90 दिन तक किसी निर्माण कार्य में श्रमिक के रूप में काम किया हो।
- यूपी लेबर कार्ड का लाभ केवल उसी लाभार्थी को दिया जाएगा जिसकी मासिक आय 15,000 रुपये से कम है।
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड योजना के लिए जरुरी डाक्यूमेंट
- लाभार्थी का आधार कार्ड
- लाभार्थी की फोटो
- लाभार्थी का बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- नियोजन प्रमाणपत्र या स्वघोषणा पत्र
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
स्टेप 1:- सबसे पहले आपको नीचे लिंक पर क्लिक करके श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की सरकारी वेबसाइट [UPBOCW.IN] पर जाना होगा।
स्टेप 2:- अब आपको नीचे स्क्रॉल करना है और श्रमिक पंजीयन/रजिस्ट्रेशन “आवेदन करें” पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3:- क्लिक करते ही आप UPLMIS (https://www.uplmis.in/) की वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो जायेंगे।
स्टेप 4:- इस पेज पर आप उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन/रजिस्ट्रेशन का आवेदन फॉर्म भर सकते है।फॉर्म में आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालना है, उसके बाद मंडल और जनपद सिलेक्ट कर “आवेदन करें” बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 5:- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको वेरीफाई करना है। इसके लिए आपको 5 अंको का ओटीपी भर कर प्रमाणित करें बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 6:- अब आपके सामने एक छोटा सा फॉर्म खुल कर आ जायेगा। जिसमे पूछी गई सभी जानकारी आपको अपने आधार कार्ड के अनुसार भरनी है और आधार सत्यापन घोषणा पर क्लिक करना है।
स्टेप 7:- अंत में आपके सामने एक बहुत बड़ा फॉर्म खुल कर आएगा।जिसमे आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी है।
भाग:1 में
1. आवेदक का पत्र व्यवहार पता
2. आवेदक का स्थायी पता
3. नॉमिनी का विवरण
4. बैंक का विवरण
5. डॉक्यूमेंट अपलोड / संलग्न का विवरण
भाग:2 में
1. श्रमिक के परिवार के सदस्यों का विवरण
स्टेप 8:- सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद और सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपको सभी घोषणा पत्र पर टिक करके पंजीयन करें बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 9:- इस प्रकार आपका यूपी लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा और आपके मोबाइल नंबर एक मैसेज भी आ जायेगा।
इसके बाद आपका आवेदन पत्र आपके ब्लॉक में सक्षम अधिकारी के पास सत्यापन के लिए Online ही चला जायेगा। सत्यापन होने के बाद आपका श्रमिक पंजीकरण हो जायेगा और आपका लेबर कार्ड बन जायेगा।
यह भी पढ़ें: किसान-क्रेडिट-कार्ड-योजना
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड योजना में स्टेटस कैसे पता करें
- यूपी लेबर कार्ड आवेदन स्टेटस या एप्लीकेशन की स्थिति का पता करने के लिए आपको[https://upbocw.in/Dynamic/PublicUser/LabourEstbDetail.aspx?Tab=1] की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आप अपने आधार कार्ड संख्या या आवेदन संख्या या पंजीयन संख्या के दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद “Search” के बटन पर क्लिक करें और आपके आवेदन की स्थिति आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर आ जायेगी।
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड योजना से सम्बंधित सवाल-जवाब
Q1. उत्तर प्रदेश में लेबर कार्ड कैसे बनवाएं?
Ans: उत्तर प्रदेश में लेबर कार्ड बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको यूपी श्रमिक रजिस्ट्रेशन की सरकारी वेबसाइट upbocw.in पर जाना होगा।
Q2. उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण कितने दिनों में हो जाता है?
Ans: श्रमिक कार्ड का रजिस्ट्रेशन 7 दिन के भीतर हो जायेगा क्योंकि यह जनहित गारंटी के अंतर्गत है।
Q3. क्या उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स लेबर कार्ड में रजिस्ट्रेशन कर सकते है?
Ans: नहीं ! यूपी लेबर कार्ड का रजिस्ट्रेशन स्टूडेंट नहीं कर सकता है, लेकिन किसी भवन निर्माण कार्य में काम करने वाला मजदूर या श्रमिक कर सकता है।
Q4. नियोजन प्रमाण पत्र क्या है इसे कहाँ और कैसे बनवायें?
Ans: नियोजन प्रमाण पत्र का अर्थ है Work Experience Certificate अर्थात आप किस जगह कितने दिन से किस ट्रेड का काम कर रहे है। यदि आप किसी ठीकेदार के पास काम कर रहे है तो वो अपने Letter Pad पर लिख कर दे देगा की आप उसके यहाँ इतने दिन से इस चीज का काम करते है और वही नियोजन प्रमाण पत्र होगा।
Q5. मैं मजदूरी करता हूँ, मैं UP श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ कैसे ले सकता हूँ?
Ans: उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको श्रमिक पंजीयन करना होगा। इसके लिए आप ऊपर बताये गए सभी स्टेप्स को फॉलो कीजिये।
Q6. उत्तर प्रदेश लेबर एक्ट गाइडलाइन कहाँ से और कैसे पढ़े?
Ans: उत्तर प्रदेश लेबर एक्ट के बारे में पूरी जानकारी पढने के लिए आप उत्तर प्रदेश सरकार की सरकारी वेबसाइट UP Labouracts पर जा सकते है।
Q7. उत्तर प्रदेश लेबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म Labour Registration PDF में कैसे डाउनलोड कैसे करे?
Ans: आप ऑफलाइन फॉर्म भर कर भी अपने ब्लॉक में जमा कर सकते है।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने “उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड योजना” से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में विस्तार से वर्णन किया है। उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड योजना से जुड़ी जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को पढ़कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड योजना से जुड़ी कोई अन्य जानकारी पाना चाहते हैं या कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि उन्हें भी फायदा मिले।